बाघ शावक ’’पन्ना-221’’ की मृत्यु

   

दिनांक 2.2.2013 को दोपहर को मानीटरिंग टीम से प्राप्त सूचना के अनुसार टी-2 के दूसरे सन्तान का पहला शावक ’’पन्ना-221’’ के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि मौके पर नजदीक में ही ’’पन्ना-111’’ भी मौजूद है। तत्काल मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। पन्ना-221 मौके पर मृत पड़ा था। उसके बदन पर खूब घाव थे एवं उसका पेट चीरा हुआ था। पास ही 100 मीटर की दूरी में पन्ना-111 (वयस्क नर टी-1 की पहली सन्तान) एक मवेषी के किल पर था। जब तक हाथियों की मदद से उपरोक्त निरीक्षण पूर्ण भी नहीं हुआ तब तक टी-2 (मृत शावक की मां) मौके पर पहुंच गई। वह मौके पर शावक को जांचा, आस-पास स्थिति का जायजा लेती रही। थोड़ी देर तक शावक से लगभग 40-50 मीटर की दूरी पर बैठी रही। 6.00 बजे के आस-पास वह दोबारा मृत शावक के पास आई और उसे खाने लगी। चूंकि मौके पर दोनों बाघ थे, व अंधेरा हो चुका था एवं टी-2 अपने मृत शावक की सुरक्षा कर रही थी, स्थिति गम्भीर थी। इस लिए मौके पर टीम को उताराना संभव नहीं था। इसलिए अग्रिम कार्यवाही नहीं की जा सकी।घटना की सूचना मुख्यालय एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण को तत्काल दूरभाष पर दी गयी। इस प्रकरण में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में श्री राजेष दीक्षित पन्ना भी मौजूद थे। मौके पर सर्च हेतु टीमों का गठन किया जा कर दिनांक 3.2.2013 को मौके पर सर्च किया गया।
दिनांक 3.2.2013 को प्रातः से हाथियों से की गई सर्च में मौके पर पन्ना 221 का लगभग तीन चौथाई हिस्सा खाया हुआ मिला, जिसे पार्क प्रबन्धन ने अपने कब्जे में लिया। डा. संजीव गुप्ता वन्य प्राणी चिकित्सक पन्ना टाईगर रिजर्व के द्वारा पोस्ट मार्टम किया गया। शावक के सिर के ऊपर बाघ के केनाइन दांत के निशान मिले। शावक की खोपड़ी टूटी हुई है और आगे के पैरों पर नाखून एवं दांत के निशान हैं। पोस्ट मार्टम से स्पष्ट हुआ कि शावक की मृत्यु पी-111 से हुई है। परीक्षण में मृत शावक का लिंग मादा पाया गया। पोस्ट मार्टम के उपरान्त पन्ना 221 का मौके पर दाह संस्कार किया गया है। मौके पर क्षेत्र संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक, परिक्षेत्र अधिकारी पन्ना, डा0 रघु चुण्डावत एवं राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौजूद थे।

जय हिन्द, जय भारत,

दिनांक 03.02.2013

Please download video Panna 221  

 

Field Director
Panna Tiger Reserve
Panna - 488001
Madhya Pradesh
Ph - 07732-252135 (off), 252120 (Fax)
               
email:  fdptr82@gmail.com

Home| The Park | Biodiversity | The Management | Research |
| Tourism | Interpretive Facilities | Kids Corner | Souvenirs| News in Flash |